ह
हिंदी डाइजेस्टOnline Tools & Knowledge

जानिए हिंदी में राशि के नाम व राशी अक्षर के बारे में | All Rashi Name in Hindi and English with Symbol

neertechno•19 फ़रवरी 2023

12 राशियों के नाम और चिन्ह (Rashi Name in Hindi) : क्या आप अपनी नाम राशी के बारे में हिन्दी में जानकारी प्राप्त करना चाहते है ? तो हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से आपकी राशी के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे जिसमे आप अपनी राशि के अर्थ और महत्व की जानकारी प्राप्त करेंगे। राशि के आधार पर अपने व्यक्तित्व लक्षणों, ताकत, कमजोरियों और दूसरों के साथ अनुकूलता के बारे में हिंदी में जानकारी प्राप्त करेंगे ।

प्राचीनकाल से भारतवर्ष में ज्योतिषशास्त्र की अहम् भूमिका है। प्राचीनकाल से ही ज्योतिषाचार्य नवजात शिशु की जन्मकुंडली बनाते आ रहे है । जिसमे उसके भविष्य में होने वाले महत्वपूर्ण योग की जानकारी दे देते थे । नाम के आधार पर राशियों का निर्धारण होता है और उसके अनुरूप ही राशिफल दिया जाता है। हर व्यक्ति को अपनी राशि के बारे में जानकारी होनी चाहिए यहाँ पर आपको सभी 12 राशियों के नाम व उनके चिन्हों के बारे में जानकारी देंगें जिसके अंतर्गत आप अपनी राशि को जान पाएंगे । राशी को अंग्रेजी में Zodiac कहते है । इस पोस्ट में आपको Rashi Name in Hindi and Rashi Symbol के बारे में जानकारी प्राप्त होगी ।

आपको को अपनी राशि याद है तो आप प्रतिदिन प्रातःकाल सभी न्यूज़ चैनल व् समाचार पत्र द्वारा अपना राशिफल जान सकते है । इसमें आपके लिए क्या शुभ व् क्या अशुभ रहेगा इसके बारे में जानकारी मिलेगी । आपको राशि के आधार पर कोनसा रत्न धारण करना चाहिए व् शुभ मोहर्रत आदि देखने में उपयोगी होगा ।

Table of Contents

12 राशियों के नाम हिंदी और इंग्लिश में (12 Rashi Name in Hindi)

ज्योतिषशास्त्र में 12 राशियों में विभक्त किया गया है ग्रहों का प्रभाव राशियों के अनुरूप ही पड़ता है 12 राशियाँ के नाम हिन्दी व अंग्रेजी में निम्नलिखित है –

  1. मेष राशि (Mesh Rashi)
  2. वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)
  3. मिथुन राशि (Mithun Rashi)
  4. कर्क राशि (Kark Rashi)
  5. सिंह राशि (Sinh Rashi)
  6. कन्या राशि (Kanya Rashi)
  7. तुला राशि (Tula Rashi)
  8. वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)
  9. धेनु राशि (Dhenu Rashi
  10. मकर राशि (Makar Rashi)
  11. कुम्भ राशि (Kumbh Rashi)
  12. मीन राशि (Meen Rashi)

राशियों के नाम हिंदी व अंग्रेजी में (Rashi Name in Hindi and English)

SNoRashi Name in HindiRashi Name in English
1मेष Aries
2वृष/वृषभ Taurus
3मिथुन Gemini
4कर्क Cancer
5सिंह Leo
6कन्या Virgo
7तुला Libra
8वृश्चिक Scorpius
9धनु Sagittarius
10मकर Capricornus
11कुम्भ Aquarius
12मीन Pisces

सभी राशियों के नाम अक्षर ( Rashi Letters in Hindi)

निचे दी जा रही तालिका के अनुसार आप अपनी नाम राशी का निर्धारण कर सकेंगे । निचे दी गयी लिस्ट में राशि के सामने उसमे आने वाले अक्षर की लिस्ट है । आप अपने नाम के पहले अक्षर को तालिका में राशी के सामने लिखे अक्षरों से मिलान होने पर जो भी राशि मिलेगी वही आपकी नाम राशि है । जैसे आपका नाम पवन है तो नाम का पहला अक्षर प है और तालिका पर मिलन करने पर प अक्षर कन्या राशि में है अतः आपकी राशि कन्या है । सभी राशियों के अक्षर की व उनके राशि नाम की सूचि निम्न है :

क्रमांकराशि का नाम राशियों के अक्षर
1मेषचू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
2वृष/वृषभ ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
3मिथुन का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
4कर्क ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो
5सिंह मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
6कन्या ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
7तुला र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते
8वृश्चिक तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू
9धनु य, यो, भा, भि, भू, ध, फा, ढ, भे
10मकर भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
11कुम्भ गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द
12मीन दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची

12 राशि के स्वामी (गुरू) का नाम

क्रमांक राशि का नाम राशी के स्वामी (गुरू) का नाम
1मेषमंगल
2वृष/वृषभशुक्र ग्रह
3मिथुनबुध्द ग्रह
4कर्क चंद्रमा
5सिंहसूर्य
6कन्याबुध
7तुलाशुक्र ग्रह
8वृश्चिकमंगल
9धनुवृहस्पति
10मकरशनि देव
11कुम्भशनि देव
12मीनबृहस्पति

राशियों के चिन्ह (Zodiac sign in Hindi and Symbol)

क्रमांकराशि का नाम राशियों के चिन्ह
1मेषमेढा
2वृष/वृषभबैल
3मिथुनयुवा दंपत्ति
4कर्ककैकडा
5सिंह     शेर
6कन्या   कुवारी कन्या
7तुला     तराजू
8वृश्चिकबिच्छु
9धनुधनुष, धर्नुधारी
10मकरमगरमच्छ
11कुम्भघड़ा, कलश
12मीन     मछली

All Rashi Name in Hindi and English with Symbol

Rashi symbol and rashi name in hindi

राशियों के नाम और चिन्ह के बारे में सम्पूर्ण जानकारी (Rashi Name and Symbols)

ज्योतिषशास्त्र में 12 राशियाँ बताई गयी हे जिनमे नाम के अनुसार आपकी राशि कौनसी होगी व राशियों की विस्तृत जानकारी दी गयी है : –

मेष राशि

हिन्दूशास्त्र में बतायी गयी 12 राशियों मे से प्रथम राशि मेष राशि है । जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ से प्रारंभ होता है उनकी राशि मेष राशि होती है इस राशी का स्वामी मंगल होता है इस राशी का चिन्ह मेढा होता है व इस राशी का तत्व अग्नि होता है तथा इस राशि के व्यक्ति उर्जावान उत्साही व सक्रिय होते है

वृषभ राशि

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो से प्रारंभ होता है उनकी राशि , वृषभ राशि होती है । इस राशी का स्वामी शुक्र ग्रह है । इस राशि का चिन्ह बेल होता है । वृष राशि का तत्व पृथ्वी होता है । इस राशी के लोग भरोसेमंद , समर्पित , जवाबदेह होते है ।

मिथुन राशि

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह से प्रारंभ होता है उनकी राशि, मिथुन राशि होती है । इस राशी का स्वामी बुध ग्रह है । इस राशि का चिन्ह युवा दम्पति होता है । वृष राशि का तत्व वायु है । इस राशी के लोग जिज्ञासु , आकर्षक व चतुर होते है ।

कर्क राशि

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो से प्रारंभ होता है उनकी राशि, कर्क राशि होती है । इस राशी का स्वामी चन्द्रमा ग्रह है । इस राशि का चिन्ह केकड़ा होता है । कर्क राशि का तत्व जल है । इस राशी के लोग आत्मनिर्भर ईमानदार व सही के साथ रहने वाले होते है ।

सिंह राशि

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे से प्रारंभ होता है उनकी राशि, सिंह राशि होती है । इस राशी का स्वामी सूर्य ग्रह है । इस राशि का चिन्ह शेर होता है । कर्क राशि का तत्व आग है । इस राशी के लोग साहसी , मजबूत , उत्साही व रचनात्मक होते है ।

कन्या राशि

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो से प्रारंभ होता है उनकी राशि, कन्या राशि होती है । इस राशी का स्वामी बुध ग्रह है । इस राशि का चिन्ह कुवांरी कन्या होता है । कन्या राशि का तत्व पृथ्वी है । इस राशी के लोग मेहनती कुशल , व्यावहारिक और चिन्तनशील होते है ।

तुला राशि

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते से प्रारंभ होता है उनकी राशि, तुला राशि होती है । इस राशी का स्वामी शुक्र ग्रह है । इस राशि का चिन्ह तराजू होता है ।तुला राशि का तत्व हवा है । इस राशी के लोग शांतिप्रिय , निष्पक्ष , लोगों के साथ मिलकर काम करने में माहिर होते है ।

वृश्चिक राशि

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू से प्रारंभ होता है उनकी राशि, वृश्चिक राशि होती है । इस राशी का स्वामी मंगल ग्रह है । इस राशि का चिन्ह बिच्छु होता है । वृश्चिक राशि का तत्व पानी है । इस राशी के लोग शांतिप्रिय , निष्पक्ष , लोगों के साथ मिलकर काम करने में माहिर होते है ।

धनु राशि

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर य, यो, भा, भि, भू, ध, फा, ढ, भे से प्रारंभ होता है उनकी राशि, धनु राशि होती है । इस राशी का स्वामी बृहस्पति ग्रह है । इस राशि का चिन्ह धनुष होता है । धनु राशि का तत्व आग है । इस राशी के व्यक्ति महत्वाकांक्षी, स्पष्टवादी, दयालु व् कुशल नेतृत्व क्षमता के होते है ।

मकर राशि

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी से प्रारंभ होता है उनकी राशि, मकर राशि होती है । इस राशी का स्वामी शनि है । इस राशि का चिन्ह मगरमच्छ होता है । मकर राशि का तत्व पृथ्वी है । इस राशी के व्यक्ति कार्य के प्रति समर्पित , इमानदार , व्यावहारिक व अनुशाषित होते है ।

कुम्भ राशि

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द से प्रारंभ होता है उनकी राशि, कुम्भ राशि होती है । इस राशी का स्वामी शनि है । इस राशि का चिन्ह घड़ा (कलश) होता है । कुम्भ राशि का तत्व हवा है । इस राशी के व्यक्ति स्वतंत्र , मानवीय , परोपकारी, प्रतिभावान होते है ।

मीन राशि

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची से प्रारंभ होता है उनकी राशि, मीन राशि होती है । इस राशी का स्वामी बृहस्पति है । इस राशि का चिन्ह मछली होता है । मीन राशि का तत्व पानी है । इस राशी के व्यक्ति सहज , आध्यात्मिक, निस्वार्थ  होते है ।

12 राशियों के अक्षर कौन-कौन से हैं?

1 मेष राशि – चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
2 वृष/वृषभ राशि – ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
3 मिथुन राशि – का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
4 कर्क राशि – ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो
5 सिंह राशि – मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
6 कन्या राशि – ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
7 तुला राशि – र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते
8 वृश्चिक राशि – तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू
9 धनु राशि- य, यो, भा, भि, भू, ध, फा, ढ, भे
10 मकर राशि – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
11 कुम्भ राशि – गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द
12 मीन राशि – दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची

नाम से राशी कैसे जाने ?

नाम के प्रथम अक्षर को निचे दी गयी तालिका में देखें जिस भी राशि के सामने अक्षर मिले वही राशी है
1 मेष राशि – चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ
2 वृष/वृषभ राशि – ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
3 मिथुन राशि – का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
4 कर्क राशि – ही, हू, हे, हो, डा, डी, डु, डे, डो
5 सिंह राशि – मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
6 कन्या राशि – ढो, प, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
7 तुला राशि – र, री, रू, रे, रो, ता, ति, तू, ते
8 वृश्चिक राशि – तो, न, नी, नू, ने, नो, या, यि, यू
9 धनु राशि- य, यो, भा, भि, भू, ध, फा, ढ, भे
10 मकर राशि – भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
11 कुम्भ राशि – गू, गे, गो, स, सी, सू, से, सो, द
12 मीन राशि – दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची


12 राशि को इंग्लिश में क्या कहते हैं?

12 Rashi Name in English
1 Aries
2 Taurus
3 Gemini
4 Cancer
5 Leo
6 Virgo
7 Libra
8 Scorpius
9 Sagittarius
10 Capricornus
11 Aquarius
12 Pisces

कन्या राशि को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? (Kanya Rashi in english)

कन्या राशि को अंग्रेजी में Virgo कहते है

What is the English of Kumbh Rashi?

कुम्भ राशि का अंग्रेजी में नाम Aquarius कहते है

सभी 12 राशियों के नाम और चिन्ह जाने

निचे दिए गए विडियो द्वारा आप 12 राशियों के नाम और चिन्ह के बारे में जाने

इस पोस्ट में आपको Rashi Name in Hindi के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देना का प्रयास किया गया है व पोस्ट में सभी 12 राशियों के बारे में बताया गया है आशा है आपके लिए पोस्ट लाभप्रद होगा , आप को यह पोस्ट कैसा लगा आप हमें कमेंट के माध्यम से अवश्य बताये जिससे की हम आपको और लाभप्रद जानकारी उपलब्ध करवा सकें

मुफ्त ऑनलाइन टूल्स

फॉर्म और जरूरी दस्तावेजों के लिए हमारे ऑनलाइन टूल्स आज़माएं

पासपोर्ट फोटो मेकर, सिग्नेचर रिसाइज़र और प्रतिशत कैलकुलेटर — 100% फ्री एवं सुरक्षित।

सभी टूल्स देखें